Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

परेशानी भरा कौड़ी मेहँगाव का सफर…सड़क पर डामर कम पर हर कदम पर बड़े गड्ढे,खस्ताहाल सड़क की नहीं हो रही मरम्मत, सड़क हादसे का शिकार हो रहे लोग, वाहनों में भी टूट-फूट

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन। जिले की कौड़ी मेहगांव से विदिशा सिटी को जोड़ने वाली सड़क मरम्मत के अभाव जगह जगह सड़क उखड़ी पड़ी है।वहीं कहीं कहीं गहरे जानलेवा गड्ढ़े उभर चुके हैं।सड़क की परतें भी गायब हो गया है।लगभग 23किमी की इस ग्रामीण सड़क पर 1 हजार 870 गड्ढ़े बन चुके हैं।बाइक सवारों सवारी आटो चालकों के लिए जोखिम भरी सड़क बन चुकी है।
वाहन चालकों, ग्रामीणों ने जिले के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा कलेक्टर अरविंद दुबे, पीडब्ल्यूडी के ईई श्रीकिशन वर्मा से सड़क मरम्मत जल्द कराए जाने की मांग की है।
कौड़ी मेहगांव से विदिशा को जाने वाली सड़क कौड़ी मेंहगांव सौंठिया विदिशा को जानी वाली इस सड़क की भी स्थिति खराब होने से हर दिन करीब 10 से 20 हजार से अधिक लोग आने जाने में परेशानी उठा रहे हैं। सड़क से लोग रायसेन, विदिशा सहित अन्य जगह आते जाते हैं।इस मार्ग से प्रतिदिन 25 गांव की 15 के 20 हजार से अधिक आबादी आवाजाही करती है, फिर भी अनदेखी की जा रही है।
हमारी तरफ से जो सड़क बेकार हुई है उनकी मरम्मत कराई जाएगी। पेंचवर्क का एस्टीमेट तैयार कर राशि मंजूरी के लिए फाइल संभागीय कार्यालय भोपाल भेजी जाएगी।सरदार परमजीत सिंह एसडीओ पीडब्ल्यूडी रायसेन
राहगीर हो रहे सड़क एक्सीडेंट के शिकार…..
सालों से कौड़ी मेहगांव सड़क मरम्मत के अभाव में वर्तमान में गड्ढ़े नुमा सड़क पर वाहन हिचकोले खाते हुए चल रहे हैं।उखड़ी सड़क पर चलते समय राहगीर हो रहे हादसे का शिकार। वाहनों में हो रही टूटफूट जी हां कुछ ऐसा ही स्थिति जिले की इस ग्रामीण क्षेत्र की सड़क की बनी हुई है। जिन खस्ताहाल सड़क की समय पर मरम्मत होनी थी
वह आज भी बदहाल पड़ी है, जिन पर चलते समय हर दिन लोग परेशानी झेल रहे हैं। सांची ब विकासखंड में इसकी बानगी आसानी से देखी जा सकती है। रायसेन शहर केकौड़ी मेहगांव विदिशा रोड को जोड़ने वाली सड़क की हालत किसी से छिपी नहीं है।
इस सड़क से रोजाना लोग चोपड़ा उमरिया ताजपुर सूर चाँदना के अलावा अन्य दूसरी जगहों पर आना जाना करते हैं। पिछले कई साल से यह सड़क बेकार हालत में है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क पर डामर कम पर हर कदम पर बड़े गड्ढे जरूर नजर आ जाएंगे। जिनकी वजह से लोग परेशानी उठाकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
क्या कहते हैं ग्रामीण….
सालों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।जिम्मेदार विभाग के अफसरों को चाहिए कि जल्द ही रोड़ का सर्वे करवाकर उसकी मरम्मत कराई जाए।राजेन्द्र बघेल जिपं सदस्य मेहँगाव
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की अनदेखी की वजह से आएदिन वाहन चालक राहगीर हादसों के शिकार हो रहे हैं। मतीन मोहम्मद उमरिया