



भिण्ड- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपूसे जी के निर्देशन तथा डीएसपी हेडक्वार्टर श्री अरविंद शाह के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा द्वारा आज रात्रि में नव वर्ष को देखते हुए कोतवाली क्षेत्र के समस्त होटल तथा लॉजो में चेकिंग की गई ,चेकिंग के दौरान होटल लेकव्यू गिर्राज पैलेस ,शक्ति होटल, सत्कार होटल पन्ना पैलेस,होटल कान्हा के सभी कमरों को चेक कर उनमें रुके सभी मुसाफिरो को चेक किया गया बहार से आए मुसाफिरों के आई डी कार्ड चेक कर उनसे भिंड आने का कारण जाना गया ।
होटल मैंनेजरो को थाना कोतवाली सदर थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर नोट कराए गए तथा किसी भी तरह के संदेहास्पद व्यक्ति यदि होटल में आते हैं तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी, बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को रूम में नहीं रुकवाने की हिदायत दी ।
होटल पन्ना में बिना आई डी के मिले दो लोगो से विस्तृत पूछताछ कर होटल मैनेजर कोक सिंह पुत्र रामदास राजपूत को बिना आईडी के मुसाफिरों को रूम नही देने की हिदायत दी ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है