Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम में युवाओं की भूमिका विषय पर कार्यशाला संपन्न*

हबीब बेग रिपोर्टर



नगर के शासकीय महाविद्यालय में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार विद्यार्थियों में जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों के स्वागत उपरांत महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की पृष्ठभूमि में मानसिक कुप्रवृत्तियों की रोकथाम में युवाओं की भूमिका विषय पर निवाली थाना से विशेषज्ञ के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई उप निरीक्षक रेणुका राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानसिक कुप्रवृत्तियों और अपराधों की रोकथाम हेतु हर व्यक्ति को अपने नजरिए में बदलाव करने की आवश्यकता है और बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होगी। हर समस्या को संवाद के द्वारा सुलझाया जा सकता है तथा युवाओं को हर समय सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। महिलाएं एवं पुरुष दोनों को ही स्वस्थ वातावरण निर्माण करने के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। सहायक उप निरीक्षक संजीव पाटील ने कहा कि महिलाओं के प्रति कुप्रवृत्तियां अपराधों को जन्म देती है इसलिए युवाओं को अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य प्रो. अशोक चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बढ़ते अपराधों का कारण मनुष्य की सोच है इसलिए हमें अपनी सोच को सकारात्मक बनाना होगा।महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. के.तावड़े ने कहा कि आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग हमें अच्छा वातावरण तैयार करने में सहायता प्रदान करेगा।बढ़ते अपराधों और कुप्रवृत्तियों को रोकने के लिए महिलाओं के प्रति वही दृष्टिकोण रखना होगा जो सोच हम अपनी मां, बहन, बेटी और पत्नी के प्रति रखते हैं। प्रो. जी.आर. मोरे ने महिला एवं पुरुष दोनों को ही मानसिक को प्रवृत्तियों एवं बढ़ते अपराधों को रोकने हेतु समान रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है और बदलाव की शुरुआत अपने घर, परिवार से, अपने आसपास के वातावरण से करनी होगी। कार्यशाला प्रभारी प्रो.चांदनी गोले ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं उनके प्रति हो रहे अपराधों व कुप्रवृत्तियों को रोकने में युवा वर्ग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। सभी के प्रति आभार डॉ. फूलचंद किराड़े द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालयीन स्टॉफ सहित अनेक विद्यार्थियों ने भागीदारी