
*सिराली से ब्रजेश पाटिल की रिपोर्ट*
खिरकिया नवजात बच्चे को सुनसान रास्ते में छोड़ा, पुलिस ने पहुंचाया सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र

हरदा थाना छीपाबड़ क्षेत्र के ग्राम मोरगढ़ी भवरदी रेय्यत के बिच एक माह के नवजात शिशु बच्चे को पुलिया के पास सुनसान रास्ते में छोड़कर चले गए, जिसकी जानकारी भवरदी रेय्यत सरपंच रामनारायण द्वारा डायल हंड्रेड पर जानकारी दी गई थी।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे डायल हंड्रेड की मदद से एस.आई. देवकरण उईके, सैनिक 24 देवी सिंह राजपूत, पायलट राजकुमार यादव मौके ने नवजात शिशु बच्चे को 108 की मदद से पुलिस की मोजुदगी में बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है,
वही पुलिस नवजात बच्चे को लेकर जांच में जुटी हुई है,।

-: एक माह का बच्चा लड़का है जो मोरगढ़ी भवरदी रेय्यत के बिच पुलिया पर किसी अज्ञात लोगों ने छोड़ दिया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है,
इसको लेकर अनुसंधान के अंतर्गत जांच की जाएगी,
*एस.आई. देवकरण उईके छीपाबड़*
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी