Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर

चौरई । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौरई द्वारा चांद क्षेत्र के प्राचीन गोदड़देव शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी श्री जितेंद्र कपूर, पूर्व विधायक श्री पं रमेश दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियवर सिंह ठाकुर, चांद नप अध्यक्ष श्री दानसिंह ठाकुर एवं सभी मंडल अध्यक्षों ने पूजन कर शुभारंभ किया ।
स्वागत भाषण देते हुए पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा की हम सबको एकजुट होकर सदैव तैयार रहना होगा । साथ ही आपसी मतभेदों को त्यागने का यह समय है ।
विधानसभा प्रभारी श्री जितेंद्र कपूर ने कहा की यह आयोजन बहुत अनूठा है हम सभी एक परिवार की तरह है आज आयोजित हो रही कबड्डी प्रतियोगिता हमे सीख देती है की इस खेल की तरह ही रणनीति का प्रयोग कर हमे विरोधियों को परास्त करना है

कार्यक्रम के दौरान आयोजित शानदार प्रतियोगिता का अतिथियों व कार्यकर्ताओ ने जमकर आनंद लिया अपने शानदार प्रदर्शन से बिछुआ मंडल की टीम विजेता रही वही चौरई नगर मंडल की टीम उपविजेता रही । भाग लेने वाली कुंडा ग्रामीण चौरई व चांद मंडल को भी पुरुस्कृत किया गया । मंच संचालन सुरेश शर्मा, कबड्डी में रेफरी शरद खंडेलवाल, सिरपत नायक एवं कामेंट्री अनिल कुर्मी ने की ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष क्रमश गोलू नागरे, शैलेंद्र रघुवंशी, जितेंद्र चौरे, कमलेश वर्मा समेत ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।