Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक रिपोर्टर


नामांतरण प्रकरण के लिए मृत व्यक्ति के नाम पर सरपंच के कूटरचित दस्तावेज का किया गया उपयोग
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निमास में नामांतरण प्रकरण मामले में एक अजब गजब मामला सामने आया है जिस पर मृत व्यक्ति के नाम पर सिजरा के लिए सरपंच का लेटर पैड,सील सहित सहित हस्ताक्षर का उपयोग किया गया।मामले की जानकारी लगने के बाद सरपंच विनीता नायक ने शुक्रवार को स्लीमनाबाद नायब तहसीलदार शशांक दुबे व थाना प्रभारी विपिन सिंह को शिकायत पत्र सौंप कूटरचित तरीके से दस्तावेजो का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच में विनीता नायक ने शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित एक निमंत्रण मामले पर गांव के ही गुड्डू उर्फ छोटे भूमिया जिसकी मृत्यु 15जनवरी 2004 को हो गई उसकी पत्नी एवं बच्चों का सिजरा एवं सुम्मी बाई जोजे सुम्मा भूमिया जिसकी मृत्यु 16 मार्च 2000को हो गई इससे संबंधित फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज के सहारे सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर एवं शील का उपयोग कर सिजरा तैयार करना लोक सेवा केंद्र में नामांतरण मामले में पेश किया गया है

जबकि जिस दिनांक 1 नवम्बर 2022 को जो उक्त सिजरा नामांतरण मामले के लिए न्यायालय लगाया गया है वह ग्राम पंचायत निमास के द्वारा जारी ही नही किया गया है ‌।
इसलिए उक्त व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस कूट रचित मामले पर हल्का पटवारी की भी संलिप्तता है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन सिंह का कहना है कि उक्त मामला संज्ञान में आया है मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है शशांक दुबे नायब तहसीलदार स्लीमनाबाद
निमास सरपंच के द्वारा उक्त मामला संज्ञान में आया है जिसके लिए स्लीमनाबाद थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है साथ ही हल्का पटवारी को भी तलब किया गया है यदि पटवारी की संलिप्तता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी