इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया वक्फ जलाल शाह कब्रस्तान, जूना सोमवारिया उज्जैन पर अवैध रूप से गुमटी किराये पर देकर जमीन का नियम विरुद्ध उपयोग किये जाने व विरोध करने पर आम जनता से गाली गलौच कर धमकाने के मामले में शिकायत की गई रेहमान शाह की दरगाह के पास वक्फ शाह कब्रस्तान, जूना सोमवारिया रिंग रोड़ उज्जैन पर अनाधिकृत रूप से कुछ अनाधिकृत लोगों मुमताज चौधरी वल्द ताज मोहम्मद चौधरी, सेराज चौधरी वल्द ताज मोहम्मद चौधरी मावा बाजार, चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, ढाबा रोड़ उज्जैन द्वारा कुछ बाहरी लोगों को अवैध रूप से कब्रस्तान की जमीन पर गुमटी रखवा दी गई है और इसके बदले ये अनाधिकृत लोग आर्थिक लाभ, किराया आदि अर्जित कर रहे है जबकि वक्फ जायदाद कब्रस्तान होकर इस पर किसी को भी गुमटी रखने, रखवाने का अधिकार नहीं है। इस बाबत काम के व अधिकृत लोगों द्वारा आपत्ति लेने पर ये लोग हमारे साथ गाली गलौच, विवाद कर डराते चमकाते है मारने की धमकी देते हैं। जिससे हम काफी खौफजदा है। इसी को लेकर आज ज्ञापन दिया जा रहा है
उक्त अनाधिकृत लोगों के खिलाफ ठोस कार्यवाही कर वक्फ जायदाद से अतिक्रमण हटाकर गुमटी हटावें और इन अनाधिकृत लोगों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जावें और ठोस कार्यवाही तत्काल करें

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है