Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रहटगाॅव ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी, नल जल कर्मचारी, एवं कचरा गाड़ी वाहन चालक सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।
रहटगांव-सफाई कर्मचारी, नल जल कर्मचारी, एवं कचरा गाड़ी वाहन चालक सभी  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम से रहटगांव में पंचायत कर्मचारियों द्वारा अपने सहकर्मी नीरज गौहर के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज से संबोधित करना एवं झूठी शिकायत करवाना जान से मारने की धमकी उप सरपंच पति के द्वारा दी गई थी। जिसकी शिकायत रहटगांव थाने में भी की गई थी ।

इसके चलते कर्मचारी द्वारा हड़ताल शनिवार को दिन भर जारी रही। जिसके चलते विगत 2 दिनों से गांव की नल जल योजना प्रभावित हुई है ,एवं बाजार क्षेत्र सहित पुरे गांव मे सफाई भी नहीं हुई । जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। शनिवार शाम को मुख्य कार्यपाालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी के नाम ज्ञापन रहटगांंव पंचायत सचिव  रामकृष्ण कुशवाहा को विभिन्न छह मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। जिसमें समस्त कर्मचारी की मांग है कि ग्राम पंचायत में पूर्ण दिन का कार्य दिया जाए, तथा कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए, एवं ग्राम पंचायत में किसी कार्य एवं मीटिंग में सरपंच पति उपसरपंच पति एवं पंच पति का किसी प्रकार से हस्तक्षेप ना रहे। मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाकर वहां रेन बसेरे का निर्माण करें इत्यादि, सहित विभिन्न प्रकार की मांगे रखी गई है।एवं वहीं इस मामले में रहटगांव पंचायत सचिव रामकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि पंचायत कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगो पर ज्ञापन दिया गया है । जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।  इस दौरान नीरज गोहर , आंनद कलोसिया, अमरदीप कलोसिया,सुशील कलोसिया, कुलदीप कलोसिया ,राजकमल लोट,धीरज गोहर, संतोष गोहर , सागर कलोसिया ,लता कलोसिया,उषा कलोसिया , रंजना कलोसिया विजय रामटेक,गुलाब रामटेक ,देवि रामटेक सहित अन्य मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा/ रहटगांव..✍