जोर जुर्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है के साथ विद्युत मंडल कर्मचारियों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियवृत सिंह को सौंपा ज्ञापन
स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। नगर में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी, अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, संयुक्त बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रियव्रत सिंह जी के निवास पर ज्ञापन दिया गया है,जिसमें लिखा गया है की 5 जनवरी को हमारी पीएस महोदय के साथ में बैठक हुई थी बैठक में कहा गया था कि हम 15 दिन में आपकी सीएम साहब से मीटिंग करवा देंगे, लेकिन दिन पूरे हो गए हैं,हमारी सीएम साहब से मीटिंग नहीं हुई, जिस पर हम 15 दिन बाद वापस हड़ताल पर बैठे, एवं हमारे द्वारा इस बात को लेकर कलेक्टर साहब और हमारे जिला अधिकारी ऐसी साहब को भी अवगत करा दिया गया है, कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम बिजली विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकाल काल हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान कर्मचारियों ने जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है, संविदा जिंदाबाद के नारे भी लगाए,इस दौरान आउट सोर्स अध्यक्ष कमल दांगी जी, संविदा अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रभारी पिंटू परमार, खिलचीपुर एवं सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप