मुकेश अम्बे रिपोर्टर



यात्रा के संयोजक डॉ संदीप महिन्द ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य पानीपत युध्द का स्मरण करना है। भारत के इतिहास में पानीपत के तीसरे युद्ध का बड़ा महत्व है। 14 जनवरी 2023 को इस युद्ध को 261 वर्ष पूर्ण हो रहे है. इस युद्ध में अहमद शाह अब्दाली की सेना को विजय मिली थी किन्तु मराठों के पराक्रम के कारण न तो अब्दाली दिल्ली का बादशाह बन सका, न अपने किसी व्यक्ति को बादशाह बना पाया और न ही अपने करीबी नजीब को वजीर बना सका l ये युद्ध मराठों के शौर्य एवं पराक्रम की अद्भुद गाथा है। इस यात्रा में शामिल युवा जनजागरण करते हुए लोगों को देश के गौरवशाली इतिहास के इस प्रसंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सोमवार को पानीपत गौरव गाथा यात्रा जुलवानिया पहुंची जहां पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक दीपक शर्मा विभाग कारवां राजेश गुप्ता हिंदू जागरण मंच जिला सहसंयोजक अखिलेश साहू संजीव गुप्ता नीरज माहुले सुनील कौशल महेश बागुल ने भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया यात्रा ए बी रोड बाईपास से मनकामेश्वर महादेव मंदिर गायत्री मंदिर चौराहा बस स्टेशन से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची जहां सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा सेंधवा के लिए प्रस्थान किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है