जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा





पिपली -एकता विद्या विहार पिपली में 74 वा गणतंत्र दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बच्चे प्रातः काल विद्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी कर पूरे जोश एवं उल्लास से विद्यालय में पधारे तत्पश्चात ढोल ताशो के साथ पूरे ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई ग्राम पंचायत पिपली के सरपंच महोदय यशपाल एसके व गांव के वरिष्ठ जन और एडिटर एन चीफ एवम पत्रकार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार पंडित नंदन शर्मा मुख्य अतिथि द्वारा झंडा वंदन व बसंत पंचमी महापर्व पर सरस्वती पूजन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें नृत्य, नाटक की मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई।
साथ ही बच्चो ने गणतंत्र दिवस पर भाषण भी प्रस्तुत किये गए। विद्यालय में पूर्व में अध्यनरत प्रतिभावान छात्रों को जिन्होंने इस विद्यालय में पढ़ कर श्रेष्ठ मुकाम हासिल किया गया ऐसे छात्र श्री राजा काग व गजानंद काग द्वारा BHMSकी डिग्री प्राप्त की व दो छात्र आनन्द व गौतम सतपुड़ा B FORMACY पूर्ण की गई ऐसे प्रतिभावान छात्रों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया ।संस्था में वार्षिक उत्सव के तहत अन्य खेल कूद गतिविधियों में प्रथम द्वतीय आये बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान श्री संतोष काग द्वारा किया गया व वह आभार श्री हितेश चौहान सर द्वारा किया गया समस्त स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा ।

More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध