बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया में कृषि वैज्ञानिकों ने अधिकारी प्रशिक्षण से बताया ऑर्गेनिक खेती और गाय के गोबर का महत्व जीवामृत धोल रासायनिक उर्वरकों से दिलाएगा छुटकारा ऑर्गेनिक खेती में गाय के गोबर की महत्वपूर्ण भूमिका
एक गाय 30 एकड़ में लगी फसल के कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता रखती है , जिससे फसलो को रासायनिक उर्वरकों से बचाया जा सकें यह बात जीवामृत धोल के छिड़काव से सामने आई । परासिया विधानसभा की ग्राम पंचायत बरारिया की महिलाओं ने कृषि वैज्ञानिको और अधिकारियों के बीच जीवामृत धोल बनाने का प्रशिक्षण लिया । खेती में महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के उद्देश्य से जीवामृत धोल बनाने गाँव गाँव महिलाओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है , आर्गेनिक खेती को बढ़ावा और रासायनिक उर्वरकों से फसलो को बचाने कृषि विभाग के प्रयास अब सामने आने लगे है । आधुनिक युग में खेती करने संसाधनों की उपलब्धता से किसानों के धरो से गाय विलुप्त होती जा रही है , किसान दूध देती गाय की सेवा करने उपरांत उसे छोड़ देता है । लेकिन ऑर्गेनिक खेती में गाय की भूमिका जनमानस के स्वास्थ के लिए वरदान साबित हो रही है ।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।