महेंद्र चौहान रिपोर्टर




पारा झाबुआ रोड पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप मोड़ पर हुआ मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट जिसमें एक 23 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम अनिल बताया जा रहा है जोकि वागलावाट का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मृतक अनिल अपने घर वागलावाट से रात के करीब 9:00 बजे अपने मामा ससुर के यहां शादी समारोह कार्यक्रम में पिपलिया जा रहा था। किंतु किसी बड़े अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से अनिल रोड के दूसरी ओर अपनी पलासर 150 सी सी MP 45 M0 0626 के साथ रोड के किनारे लगे एक साइन बोर्ड पर जा टकराने के कारण वही गिर गया। झाड़ियों में गिरने के कारण किसी को पता ही नहीं चला कि यहां पर कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति पड़ा है। पुलिस द्वारा बताए अनुसार अनिल राजभर वही गम्भीर हालत में पड़ा रहने के कारण अपनी जान गवा बैठा, क्योंकि पुलिस को इसकी जानकारी सुबह होने पर लगी जिसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दी तब तक अनील परिवार वालों के हाथ से निकल चुका था। पारा चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक श्री नरेंद्र राठौर से दुर्धटना की कार्यवाही के बारे पूछने पर बताया गया कि, प्रथम दृष्टा किसी बड़े वाहन से दुर्घटना की आशंका जताई जा रहे हैं बाकी, हम दुर्घटना की जांच कर रहे हैं जो भी रिपोर्ट में पाया जाता है उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है