मुकेश अम्बे रिपोर्टर





नागलवाड़ी भिलट देव मंदिर प्रांगण से स्वयं सेवकों द्वारा आज सैकड़ो की संख्या हुआ पथ संचलन ,जिसमे सैकड़ो की संख्या में युवाओं के साथ साथ नन्हे मुन्ने स्वयं सेवकों ने भी ताल से ताल मिलाकर लिया रैली में भाग ।
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई थी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार में 80 से ज्यादा समविचारी या आनुषांगिक संगठन हैं. दुनिया के करीब 40 देशों में संघ सक्रिय है. मौजूदा समय में संघ की 56 हजार 569 दैनिक शाखाएं लगती हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू शक्ति संगम और विराट पथ संचलन का कार्यक्रम आज रविदास दास जयंती के अवसर पर संपन्न हुआ. पथ संचलन को लेकर नगर में गजब का उत्साह देखने को मिला. घरों के बाहर पद संचलन के भव्य स्वागत के लिए पुष्प वर्षा के अलावा रंगोलियां भी सजाई गई. पथ संचलन का आयोजन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ करते हुए नगर के मुख्य चौराहों से नगर की गलियों से होते हुए मंदिर परिषर में संपन्न हुआ.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…