*पलटी कार से पंचायत मंत्री ने लोगों को बाहर निकाला ओर अस्पताल भेजा,सभी सुरक्षित*
मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
*गुना*–आज गुना के समीप एबी रोड पर ग्वालियर की ओर से आ रहा वाहन सूर्या होटल के पास दुर्घटना का शिकार हो गया एवं पलट कर रोड के नीचे खेत में जा गिरा।संयोगवश प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का क़ाफ़िले का वहाँ से गुजरना हुआ।भीड़ देखकर मंत्री जी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पलटी कार में फँसे हुये लोगों को बाहर निकलवाया एवं तुरंत चिकित्सीय सुविधा दिलाने एम्बुलेंस को कॉल किया व घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की।
दुर्घटना के शिकार लोग घबराया रहे थे ऐसे में मंत्री श्री सिसोदिया ने उन्हें ढाँढस बँधाया एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया,सभी को मामूली चोट आयी हैं।
घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने के बाद मंत्री श्री सिसोदिया भी भोपाल के लिए रवाना हो गए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है