
मौसम के उठापटक से लोग परेशान और वैज्ञानिक हैरान हैं क्योंकि अभी हफ्ता भर पहले जो दिल्ली सर्दी से थर-थर कांप रही थी वो ही अब गर्म होने लगी है, यहां के अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसकी वजह से फरवरी में ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया है , जिसकी वजह से वैज्ञानिकों की पेशानी पर बल पड़ गया है क्योंकि अब अगर फरवरी में दिल्ली इतनी गर्म हो रही है तो गर्मी के महीने में इसका क्या हाल होगा?
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री रहने के आसार है, आज यहां पूरे दिन मौसम शुष्क रहेगा। आपको बता दें कि गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। तापमान के इजाफे से दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है