Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिण्ड पुलिस थाना मेहगाव ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखा-धड़ी करने वाली गैंग

04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

के

दिनांक 11.02.23 को फरियादी रामनरेश नागर पुत्र तातीराम नागर उम्र 53 नि0 शेर सिंह का पुरा थाना मेहगाव का रहने वाला हुँ। दिनांक 14.01.23 के शाम करीबन 04 बजे एसबीआई शाखा का एटीएम थाना मेहगावं के सामने एटीएम से 8000 रुपये, 7000 रुपये दो बार कुल मिलाकर 15000 रुपये निकाले थे एटीएम से रुपये निकालते समय एक अज्ञात लडका एटीएम के अन्दर खडा था मेरे एटीएम कार्ड में कुछ कमी आ जाने से मैने एटीएम में खडे लडके से मदद मागी, जिसे मे गार्ड समझ रहा था उस लडके ने मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया था उसके बाद दिनांक 15.01.23 को मरे एटीएम कार्ड से 10000 रुपये, 10000 रुपये 2253 रुपये तथा 13000 रुपये कुल मिलाकर 35253 रुपये की धनराशि मेरे एटीएम कार्ड से उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे साथ धोखधडी कर निकाल लिये है। जिस पर से थाना मेहगाव मे अपराध क० 23 / 2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना लिया गया था।

उक्त प्रकार की होने वाली घटनाओं को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी मेहगाव श्री आर०के०एस० राठौर के नेतृत्व में एक टीम बनाकर तत्काल एटीएम बदलकर धोखाधडी करने वाले आरोपियों को गिर० करने हेतु निदेर्शित किया गया।

इसी तारतम्य में मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि 03-04 व्यक्ति एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये निकालने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक बरुण तिवारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम गाता मौ रोड, एसबीआई बैंक के आसपास फोर्स को लगाया, करीबन 30 मीटर की दूरी पर एक कार क0 यूपी 75 एमटी 1131 सफेद रंग की बैगनआर कार खड़ी दिखी। कार मे एक व्यक्ति डायवर सीट पर बैठा हुआ दिखा तथा एक व्यक्ति कार के आसपास खड़ा था दो व्यक्ति बार-बार बैंक से कार की तरफ आते जाते दिखें तब पुलिस फोर्स को देखकर तीनो व्यक्ति कार की तरफ भागते दिखे तब सभी व्यक्तियों को हमराही फोर्स की मदद से चारो तरफ घेराबंदी कर पकड लिया गया तथा तलाशी लेने पर कई एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व नगद रुपये जप्त कर विधिवत कार्यवाही थाना मेहगावं मे की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. निसार खान पुत्र पप्पू खान निवासी गाधी नगर मस्जिद के पास, थाना देहात जिला भिण्ड । 02. निसार खान पुत्र निजाम खाँन निवासी गाधी नगर मस्जिद के पास, भिण्ड थाना देहात। 03. धमेन्द्र पुत्र शिवनाथ कुशवाह नि० ऐतार थाना पावई जिला भिण्ड | 04. रामसिंह पुत्र प्रहलाद सिंह नरवरिया नि० नुन्हाड थाना गोरमी हाल ऐतार थाना पावई जिला भिण्ड ।

उक्त सम्बन्ध में आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों द्वारा वर्ष 2018 से लगातार एटीएम कार्ड बदलकर 20 से 25 घटनायें जिला भिण्ड व जिला मुरैना तथा उ0प्र में 10 से 15 घटनायें जिला इटावा व जिला आगरा में कारित की गयी है जिसके सम्बन्ध मे और पूछताछ की जा रही है जिसमें और अन्य अपराधों का खुलासा होने की सम्भावना है।

बरामदा मसरुकाः

1. एक सफेद बैगनकार कार न0 यूपी 75 एमटी 1131

2 नगद 17000 रुपये

3. एटीएम कार्ड 17 (अलग-अलग बैंक के

4. आधार कार्ड 07

5. मोबाइल फोन 03

सराहनीय भूमिका:-उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी मेहगाव निरीक्षक वरुण तिवारी एवं सायवर सेल उ0नि0 दीपेन्द्र यादव, उ0नि0 शिवप्रताप राजावत, उ0नि0 वैभव तोमर, स0उ0नि0 सत्यवीर सिंह, सउनि अशोक तिवारी, सउनि रामप्रकाश शर्मा, प्रआर0 प्रमोद पाराशर, प्रआर0 महेश कुमार, प्रआर० सतेन्द्र यादव, प्रआर० विश्वनाथ, आर0 आनन्द दीक्षित, आर० यतेन्द्र सिंह राजावत, आर0 राहुल यादव, आर0 हरपाल चौहान, आर प्रदीप तोमर, आर0 1165 पदम सिंह, आर0 675 पदम सिंह, आर0 1359 अवनेश सिह, सैनिक अरविन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754