बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



उमरेठ थाना के कन्हरगांव पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपड़ा में सियाराम धुर्वे पिता झाड़ू धुर्वे उम्र लगभग 50 वर्ष 13 फरवरी को अपने घर से खेत जा रहा हूं बोल कर निकला था खेत जाने वाली पगडंडी रास्ता के पास बुधवार को सियाराम धुर्वे का शव उतरता हुए दिखाई दिया तब कन्हरगांव पुलिस को सूचना मिलते ही उमरेठ थाना प्रभारी खेलचंद पटले एवं कन्हरगांव चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है मृतक के परिवार में 45 वर्षीय सुखमणि पत्नी व 22 वर्षीय बडा पुत्र बैसाखू वा 20 वर्षीय सोनू एक पुत्री मालती है जिसका विवाह हो गया है मृतक सियाराम धुर्वे खेती किसानी का काम करता था जिस जगह घटना घटित हुई उसके पास ही उनका खेत है कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सनोरिया ने बताया मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।कुएं के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होना बताया जा रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप