पं संदीप शर्मा रिपोर्टर




मध्यप्रदेश के कटनी जिले मे दलित युवक की हत्या के मामले मे राजनीतिक गलियारों मे हलचल तेज हो गई है . इसी कड़ी मे बहुजन समाज पार्टी कटनी के प्रतिनिधि मंडल ने उड़िया मोहल्ले पीड़ित के आवास पर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली ।
बसपा ने इस घटना पर बहुत दुख जताया है और इस मामले को बहुत गंभीर बताया है . उन्होंने आश्वाशन दिया है कि इस दुख की घड़ी मे पूरी बहुजन समाज पार्टी उनके साथ खड़ी है ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है ।बसपा नेताओं ने परिवार जनो को विश्वास दिलाया की बसपा जल्द ही पीड़ित पत्नी को जो की अभी गर्भवती है उसे सरकारी नौकरी व 50 लाख आर्थिक मदद देने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी को ज्ञापन के द्वारा मांग करेगी। प्रतिनिधि मंडल मे बसपा जिला उपअध्यक्ष रघुवीर सूर्यवंशी, कटनी बसपा के प्रभारी महेंद्र गुड्डू सोनी, बसपा विधान सभा अध्यक्ष कृष्णा दाहिया, नगर अध्यक्ष अनुज चौधरी, महा सचिव उमेश, पूर्व महापोर् प्रत्याशी अंजलि ओंम प्रकाश चौधरी, युवा नेता रवि शर्मा आदि बसपा नेता जन उपस्थित रहे।

More Stories
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल
समर्थ युवा शक्ति भारत ने सुरेन्द्र सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश प्रदेश संरक्षक पद पर किया मनोनीत
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*