पं संदीप शर्मा रिपोर्टर




विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी का मामला
कटनी। वैसे तो बाड़ी का उपयोग फूल, सब्जी आदि लगाने के लिए किया जाता है लेकिन विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी में तीन बाड़ियों में अफीम यानी पोस्ता के पौधे लहलहा रहे थे। मामले की जानकारी लगते ही विजयराघवगढ़ पुलिस एक्शन मोड पर आई और दबिश दे कर कार्यवाही शुरू की। जानकारी अनुसार पड़खुरी निवासी मरावी पटेल, धीरेंद्र पटेल और लालजी पटेल की बाड़ियों में अफीम के पौधे लगे थे। इसकी जानकारी लगने पर थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने टीम गठित की और तत्काल दबिश दे कर कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार विजय द्विवेदी, नायाब तहसीलदार रवेंद्र पटेल, उपनिरीक्षक विनोदकांत सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, राम पाठक, आरक्षक लालू यादव, पप्पू प्रजापति मज्जू कोल, नेहा, सैनिक रमेश ताम्रकार आदि मौजूद थे। पुलिस के हत्थे एक आरोपी मरावी पटेल चढ़ा है जबकि दो आरोपी मौका पाकर भाग निकले। टी आई विजय सिंह बघेल ने बताया की तीन बाड़ियों से करीब 85 किलो ग्राम अफीम के पौधे प्राप्त हुए हैं। कार्यवाही जारी है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद