Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

नागा शौर्य तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘Phalana Abbayi Phalana Ammayi’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसमें वह मालविका नायर (Malvika Nair) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। नागा शौर्य ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है, जिसको लेकर उनकी तारीफ की जा रही है।

नागा शौर्य ने देखा कि एक शख्स सड़क पर एक महिला के ऊपर हाथ उठा रहा है, तभी उन्होंने लड़के का हाथ पकड़ा और लड़की से माफी मांगने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर नागा शौर्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये घटना उस वक्त हुई जब नागा शौर्य हैदराबाद में कहीं जा रहे थे तभी अचानक उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बदतमीजी कर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है नागा शौर्य जाकर उस लड़के का हाथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद अभिनेता लड़के से कहते हैं कि वो लड़की से माफी मांगे। इस पर लड़के रिप्लाई करता है कि वो मेरी गर्लफ्रेंड है।

नागा शौर्य उससे दोबारा माफी मांगने के लिए कहते हैं। आसपास जमा हुए लोग भी माफी मांगने के लिए कहने लगते हैं। इसी बीच अभिनेता कहते हैं, “तुमने उसे सड़क पर थप्पड़ क्यों मारा… वो तुम्हारी लवर है तो इसका मतलब ये नहीं है कि तुम उसके साथ बदतमीजी करोगे.. अभी उससे माफी मांगो।”

नागा शौर्य का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किसी को हक नहीं कि वो अपनी प्रेमिका या गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह की बदतमीजी करें। कुछ लोग लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं शौर्य के फैंस का कहना है कि आज उनके मन में उनके अभिनेता के लिए इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई है।

नागा शौर्य की फिल्म ‘Phalana Abbayi Phalana Ammayi’ 17 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नागा शौर्य फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक टेनिस प्लेयर थे, लेकिन बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक रहा है। उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म ‘क्रिकेटर गर्ल्स एंड बियर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।