Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर


मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना को लेकर पात्र महिलाओं के सर्वे हेतु नगर पंचायत परिषद खेतिया में गुरुवार से जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में सर्वे प्रारंभ कर दिया है । शहर के मुख्य बाजार अशोक रोड पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दशरथ निकुम, अतिरिक्त तहसीलदार प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हुकुम सिंह निगवाल, नगर पंचायत के कर्मचारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित घर-घर जाकर सर्वे कर आवश्यक जानकारी दे रहे है।
उल्लेखनीय है कि लाडली बहना योजना के तहत मुख्य रूप से पात्र हितग्राही का ईकेवाईसी होना आवश्यक है। ईकेवाईसी के अंतर्गत संबंधित का आधार कार्ड को बैंक खाता, मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। साथ ही महिला के समग्र आईडी में आधार नंबर भी जुड़ा होना चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दशरथ निकुम व सीएमओ हुकुम सिंह निगवाल ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना को लेकर नगर पंचायत परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में पार्षदों, जनप्रतिनिधियों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं कर्मचारियों के माध्यम से सर्वे कराकर कराया जा रहा है ताकि निर्धारित तिथी पर पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र समय अनुसार किए जा सकेंगे ।