पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



कटनी। शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तहत प्राचार्या डॉ सुषमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर ए के सिंह एवं सुमन पुरवार के स हयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में खरपतवार फसलों से जल सूर्य प्रकाश स्थान और पोषक तत्वों के लिए प्रतियोगिता करके फसल उत्पादन को घटा देते हैं खरपतवार नियंत्रण के लिए कृषि गत।सस्यीय विधियां यांत्रिक तापीय एवं जैविक विधियों की जानकारी दी गई। फसल उत्पादन में पशुओं के योगदान के लिए पशुपालन करना आवश्यक है पशुओं का योगदान जुताई बुवाई सिंचाई गहाई उपज की ढूलाई गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग आदि के विषय में बताया गया। खेतों में जंगली एवं पालतू पशुओं से सुरक्षा हेतु बाड़ लगाई जाती है इसके अंतर्गत कटीली झाड़ियां करौंदा बबूल आदि पौधे कटीले तार जालीदार तार पक्की दीवार विद्युत तार की बाड़ी खाई बनाकर सुरक्षा आदि की जानकारी का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

More Stories
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन