स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

रविवार को खिलचीपुर में हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलाल समाज द्वारा शुभम गार्डन में फाग उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया इस दौरान आराध्य देव राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्रण पर फुल माला हार पहनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुवे समाज बंधुओं ने फाग उत्सव में बड़े उत्साह और उमंग से जमकर गुलाल लगाकर होली खेली। महिलाओं ने भी जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाया, भजन-कीर्तन पर धार्मिक भजनों के साथ फाल्गुनी गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। अंत में सभी सामाजिक बंधुओ ने स्वादिष्ट भोजन-प्रसादी ग्रहण की इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया