शकील खान रिपोर्टर



दिनाक -21/03/2023
वर्तमान समय में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कई प्रयास किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में डी एस सी संस्था द्वारा भी महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए मनावर के दादावाड़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे डीएससी संस्था के महेश कोटे द्वारा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एव GIZ परियोजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया ।
स्वास्थ विभाग मनावर से CHO खुशबू शर्मा के द्वारा महिलाओ के स्वास्थ, परिवार नियोजन, केंसर एवं आंगनवाड़ी द्वारा उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
शासकीय महाविद्यालय मनावर के प्रोफेसर डॉक्टर प्रगति जैन द्वारा महिलाओ के अधिकारो, महिला पुरुष समानता, बालिका शिक्षा, बालक बालिका में भेद भाव और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।
TRIF संस्था से पल्लवी जैन द्वारा महिलाओ को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विधिक सेवा प्राधिकरण, वन स्टॉफ सेंटर पर चर्चा की गई।
डीएससी मनावर के एग्री एक्सपर्ट शुभम कुशवाह द्वारा डी कंपोजर एवं गोबर खाद को किस प्रकार से तैयार करके अपने खेतों में प्रयोग कर सकते है, जिससे खेती में खर्च कम हो सके ।
नर्मदा वैली किसान प्रोड्यूसर कंपनी के बीओडी भूरेसिंह निंगवाल द्वारा कंपनी द्वारा किसानो को दी जा रहीबीज दवाई की सुविधाओ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
कार्यक्रम मे 25 गांवो के 100 से अधिक महिला समूह के सदस्यों के द्वारा एवं डीएससी संस्था के कार्यकर्ता द्वारा सहभागिता की गई। एवं सभी का आभार ज्योति मुलेवा एवं सोनू पाटीदार द्वारा किया गया।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप