*अनूप मंडल कि असामाजिक एवं अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगे ,जैन समाज कुक्षी ने एसडीएम कुक्षी को ज्ञापन सौंपा 
*कुक्षी।।राजस्थान के अनूप मंडल नामक संस्था द्वारा जैन समाज, सनातन संस्कृति पर निरंतर अभद्र टिप्पणियां एवं प्रचार, जैन मुनियों को प्रताड़ित करना, उनके विहार में विघ्न उपस्थित करना इन सब के विरोध में आज सकल जैन समाज कुक्षी ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम अनूप मंडल की गतिविधियों के विरुद्ध देशभर के समाज के साथ अपनी आवाज उठाते हुए अनूप मंडल को प्रतिबंधित कर उसके क्रियाकलापों की जांच करने की मांग को लेकर कुक्षी SDM विवेक कुमार को ज्ञापन सौंपा, इस अवसर पर कुक्षी श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल पुराणिक ने कहा कि जैन समाज एक शांतिप्रिय समाज है भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो का संदेश पूरे विश्व में व्याप्त है और एंव आदि काल से जैन संस्कृति भारत सहित विश्व में शांति का संदेश देती रही है, इस संस्कृति पर आक्रमण समाज सहन नहीं करेगा और हम इसकी निंदा करते हैं, इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ राजप्रकाश पहाड़िया, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रमेश धाडीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश बड़जात्या मनीष सेठी देवेंद्र पाटनी नीलेश बड़जात्या प्रफुल जैन रविन्द्र जैन सुनेश जैन पत्रकार मोनेश शोभा जैन राकेश बड़जात्या विशाल पाटनी मुकेश जैन नरेंद्र जैन तथा सकल जैन समाज के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे*
News24x7india
नरेन सिरवी रिपोर्ट

More Stories
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*
ऑपरेशन वाइल्ड्लाइफ ट्रैप-2 मे वन विभाग ने एक तेंदुआ शावक का सफल रेस्क्यू किया*