Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*परियोजना क्रियान्वयन इकाई इंदौर अंतर्गत जल संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया जल महोत्सव कार्यक्रम*

धार- धार जिले के ग्राम खेड़ी पंचायत धारसीखेड़ा में “जल महोत्सव 2026” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, एवं ग्रामवासियों द्वारा जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन योजना का आभार मानते हुए प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा स्टैंड पोस्ट का पूजन करते हुए जल आरती की गई एवं ग्राम में ग्रामवासियों द्वारा योजना के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जल संवाद किया गया।

ततपश्चात ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों ने जल संरक्षण की शपथ लेकर जल स्रोतों के संरक्षण और जल के सदुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। समारोह के अंत मे अतिथियों द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण के रक्षण हेतु एक छोटी पहल की गई।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बदनावर लाखन सिंह, सरपंच  शक्तिसिंह राठोर, सचिव  मुन्नालाल, जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच, सहित जल निगम मर्यादित इंदौर से प्रबंधक जनसहभागिता  मानवेन्द्र सिंह, उपप्रबंधक मोनिका मालवीया, DTL , जावेद अहमद, सीपी मैनेजर  संदीप शर्मा,  राहुल त्रिवेदी,  भवानी सिंह,  प्रजापाल पलवार,  मोहित पलवार,  अंकित चौरे,  यशपाल सिंह एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।