Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केरल में कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) स्थित एन्क्लेव से उड़ान भरने के ठीक बाद रविवार को तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ की वजह से उसमें सवार तीन लोगों की जान बच गई.

इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) ने बताया कि कोच्चि से परिचालित एएलएच एमके-III हेलीकॉप्टर (ALH Dhruv Mark 3 helicopter) सीजी 855 ने सीआईएएल एन्क्लेव से अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर मरम्मत बाद के बाद दुरुस्तगी परखने के लिए उड़ान भरी. बयान के मुताबिक उड़ान भरने के बाद जब हेलीकॉप्टर 30-40 फुट की ऊंचाई पर गया तभी पायलट ने उस पर से नियंत्रण खो दिया. हालांकि पायालट ने उत्कृष्ट दर्जे की सूझबूझ का परिचय देते हुए न्यूनतम नियंत्रण प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की और हेलीकॉप्टर को हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से दूर ले गया.

आईसीजी ने बताया, उड़ान जांच से पहले हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) और आईसीजी की टीम ने हेलीकॉप्टर की जमीन पर गहन जांच की थी और सभी मानकों को संतोषजनक पाया था.