Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर निप्र इन दिनों सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और ज्ञापन दे रहे हैं और शासन की योजनाओं को घर तक पहुंचाने मैं खास करके लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की दशा मध्य प्रदेश सरकार ने अब तक बदली नहीं है उन्हें नाम मात्र का वेतन दिया जाता है उन्हीं मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के सभी संगठनों ने मिलकर संयुक्त मोर्चा के तहत मनावर तहसीलदार श्री खतेड़िया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया जिसमें नियमितीकरण कर्मचारी का दर्जा पेंशन प्रमोशन अनुकंपा नियुक्ति आदि मांगे प्रमुख थी ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता ठाकुर श्रीमती शारदा पटेल फरजाना सैयद ने किया। इस अवसर पर उमरबन वाकानेर विकासखंड की 61 ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनवाड़ी यो की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित थी। आभार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शहनाज बैग श्रीमती संगीता पगनिस जानकी वर्मा ने माना।