दशमी तिथि के दिन ब्राह्मण बटुको का यज्ञोपवित संस्कार होगा।
लोकेशन :-मनावर।
एस पाटीदार रिपोर्टर





विओ :- श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज ,अंबिका आश्रम, श्री बालीपुर धाम में वासंतिक नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी का महायज्ञ सम्पन्न हुआ ।उक्त कार्यक्रम में 153 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दौरान सप्तशती का पाठ एवं संध्या, जप ,अनुष्ठान किए गए। कल नवरात्र की नवमी के अवसर पर महायज्ञ होगा।आचार्य श्री दुर्गा शंकर जी तारे सनावद एवं बंटी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।नवरात्रि अनुष्ठान पर रुद्राभिषेक का भी नित्य हवन होता है। उज्जैन संस्कृत पाठशाला के बाल ब्रह्मचारी ब्राह्मण भी इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं। जिनका नेतृत्व आचार्य जितेंद्र जी जोशी कर रहे हैं। श्रीमहाराज जी प्रतिदिन दोनों समय फलाहार एवम भोजन सभी भक्तो को खिला रहे है। दूर दूर से दर्शनार्थी आश्रम मे हवन का प्रतिदिन लाभ ले रहे हैं। उक्त कार्यक्रम आश्रम के संचालक श्रीयोगेश जी महाराज एवं सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आगामी 31 मार्च को यज्ञोपवित संस्कार का नि:शुल्क आयोजन होगा,जिसमे इच्छुक माता- पिता अपने ब्राह्मण बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार कराना चाहते हो, वह पंजीयन करावे।
बाईट :- श्री दुर्गाशंकर जी तारे द्वारा।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप