Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिला बाल विकास विभाग का कार्यकर्ता हड़ताल पर:परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन*

जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे


महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका 15 मार्च से संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजरो ने संयुक्त रूप से मिलकर पुराने कलेक्ट्रेट से मुख्य चौराहों से होते हुए एक रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

ज्ञापन में आहरण संवितरण का अधिकार, ग्रेड पे, संविदा पर्यवेक्षक का नियमितीकरण एवं क्रमोन्नति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन, रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग है। अपनी मांगों को जल्द पूरी करने की बात रखी।
इस संबंध में बड़वानी परियोजना अधिकारी कविता चौहान एवम पर्यवेक्षक संघ अध्यक्ष कृष्णा स्वामी ने बताया कि पूरे प्रदेश में उन सब की वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग शामिल है। इसी प्रकार से सुपरवाइजरो की नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने की मांग के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण वेतन वृद्धि और आकस्मिक मृत्यु होने पर राशि मुआवजे ग्रुप में देने की मांग शामिल है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इनके हड़ताल पर जाने शासन की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।