Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर


नागलवाड़ी पंचायत में भी शिविर के माध्यम से भरे जा रहे है लाडली बहना के आवेदन ,महिला बाल विकास की सुपर वाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,मोबिलाईजर ,शिक्षा विभाग के अहम सहयोग से लाडली बहना के फार्म भरे जा रहे है ,, पंचायत सचिव जगदीश काग के अनुसार नागलवाड़ी पंचायत में लगभग 300 आवेदन भरे जा चुके है , महिला बाल विकास के कार्यकर्ता एवम साहहिका घर घर जाकर दे रही लाडली बहना की जानकारी ।

कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग के निर्देशन में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 25 मार्च से जिले की ग्राम पंचायतो एवं नगर निकायो में आवेदन भरने हेतु शिविर लगाये जा रहे है। 25 मार्च से 03 अप्रैल तक 10 दिवस की अवधि में जिले की 7 जनपदो एवं 9 नगर निकायो में कुल 106230 महिलाओं के आवेदन पत्र आनलाईन दर्ज हो चुके है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आरएस गुण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 मार्च से 03 अप्रैल की शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत बड़वानी में 11198, निवाली में 7657, पानसेमल में 11635, पाटी में 12406, राजपुर में 11057, सेंधवा में 20957, ठीकरी में 9508 बहनों के आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका बड़वानी में 4592, सेंधवा में 4701, नगर निकाय अंजड़ में 2270, खेतिया में 1875, निवाली में 1959, पलसूद में 1194, पानसेमल में 1450, राजपुर में 1919 तथा ठीकरी में 1852 बहनों के आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं।