*किसान मोर्चा लगायेगा हर पंचायत में किसान चौपाल – रज्जन भदौरिया*
*मेहगांव -* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूरे प्रदेश भर में किसानों के बीच किसान पंचायत का आयोजन कर रही है। इसी बीच मेहगांव विधानसभा में भाजपा के स्थापना दिवस से किसान पंचायत का शुभारंभ किया जायेगा। इस प्रदेश व्यापी कार्यक्रम को लेकर किसान मोर्चा के द्वारा मेहगांव में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने जानकारी देते हुये बताया कि मेहगांव विधानसभा में किसान मोर्चा 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस से किसान चौपाल एवं ध्वज यात्रा प्रारंभ करेगी। मेहगांव विधानसभा के पूरे कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा उपेंद्र सिंह भदौरिया रज्जन भैया रहेंगें। जिनके नेतृत्व में यह यात्रा पूरे विधानसभा में चलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने बताया कि इस यात्रा में प्रतिदिन 7 पंचायतों में कार्यक्रम होंगे इस प्रकार सभी पंचायतों में भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी।
प्रेसवार्ता के दौरान जिला भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा गजेंद्र भदौरिया, युवामोर्चा जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी एनजीओ प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अनूप लहारिया आदि लोग उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754
More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल