
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में स्टेशनरी की एक छोटी सी
दुकान चलाने वाले दिव्यांग युवक को इनकम टैक्स विभाग ने 12 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक का रिकवरी नोटिस भेज दिया. इससे उसके होश उड़ गए. उसने जब नोटिस को पढ़ा तो पता चला कि उसके नाम पर सूरत में दो कंपनियां चल रही हैं. इसके बाद वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. दिव्यांग कृष्ण गोपाल छापरवाल के मुताबिक, सांगानेर में उसकी स्टेशनरी की एक छोटी सी दुकान है. वो
फोटोग्राफर है और इसके जरिए वो 8 से 10 हजार रुपये महीने कमाता है. लेकिन उसके होश उस वक्त उड़ गए, जब उसे 12 करोड़ 23 लाख 90 हजार 86 रुपये का इनकम टैक्स का नोटिस भेजा गया.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है