
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने
आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने पति और तीन साल के मासूम बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई सकते में है. बताया जा रहा है कि महिला शादी के बाद फिरोजाबाद में अपने पति के साथ रह रही थी. लेकिन उसके मायके के पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया. दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे. महिला जब भी मायके आती तो
अपने प्रेमी मिलती और ज्यादातर समय दोनों साथ बिताते. युवती जब ससुराल में होती तो फोन पर घंटों अपने प्रेमी से बातें करती. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया कि उन्होंने साथ रहने का फैसला किया. फिर महिला मायके आई और अपने तीन साल के मासूम बच्चे को छोड़कर चुपचाप प्रेमी के साथ फरार हो गई.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*