Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहने वाली 95 साल की भगवानी देवी ने एक बार फिर सारी दुनिया को चौंकाने वाला काम किया है। देश की सबसे उम्रदराज धावक के रूप में पहचानी जाने वाली भगवानी देवी डागर ने पोलैंड में आयोजित हुई नौवीं वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप 2023 में 60 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट की प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। यह कारनामा कर दिखाने के लिए उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘किसी भी उम्र में तीन गोल्ड मेडल जीतना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन 95 साल की उम्र में यह कर दिखाना किसी करिश्मे से कम नहीं। मैं भगवानी देवी को उनकी इस यादगार उपलब्धि के लिए बहुत बधाई देता हूं। आपकी स्पीरिट वाकई बहुत प्रेरित करने वाली है। हमें अपने इन बुजुर्गों पर बहुत गर्व है।’

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर कहा, ‘इस साल मुझे भगवानी देवी को दिल्ली महिला आयोग के अवॉर्ड से सम्मानित करने का अवसर मिला था। आज उन्होंने 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। लव यू दादी।’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 12 मार्च को एनबीटी की तरफ से दिल्ली में आयोजित की गई ऑल विमन बाइक रैली के दौरान भी भगवानी देवी को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया