Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर निप्र इन दिनों देश दुनिया में जो माहौल चल रहा है । अफवाह जातिगत माहौल को लेकर चल रही है सोशल मीडिया पर झूठी खबरें जो चलती है नफरत फैलाने की दिलों की बांटने की उससे हटकर सभी समाज में ऐसे ही योद्धा मौजूद है। जिन्होंने गंगा जमुना की तहजीब को भाईचारे को जिंदा रखा है और नफरत फैलाने वालों के लिए वह मिसाल है एक नजीर है और मुंह तोड़ जवाब है बाकानेर के हर दिल अजीज मिलनसार क्रिकेट और मोबाइल दुनिया के किंग सजा उद्दीन खान सज्जू इस पवित्र माह रमजान में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ साथ दोस्तों के त्यौहार खेड़ापति सरकार बजरंगबली भंडारे के निमंत्रण में अपनी आवाज में शानदार प्रस्तुति के साथ भंडारे का खाने का दावत का निमंत्रण दे रहे हैं।
उनके जज्बे को सलाम उनकी आवाज में कुदरत ने वह जादू रखा है कि सभी सुनते हैं ।और उस पर अमल करते हैं क्रिकेट की दुनिया में भी उनकी कॉमेंट्री जो एक बार सुनता है तो सुनता ही चला जाता है ।पूरे क्रिकेट का लुत्फ उठाता है और उनकी कॉमेट्री सुनता है क्रिकेट में चौके छक्के लगाने के साथ वह अंपायरिंग भी करते हैं और कारोबारी की दुनिया में मोबाइल जिसमें उनके प्रतिष्ठान का नाम फ्रेंड्स मोबाइल गैलरी है जो काबिले तारीफ है अनेक बेरोजगारों को रोजगार देकर वह खुद भी रोजगार कर रहे हैं कुदरत ने हाथों में भी वैसे ही जादू बख्शा है चाहे जैसे खराब बिगड़े मोबाइल फोन चुटकियों में ठीक कर देते हैं। हमारे संवाददाता ने उनसे कहा कि आप आवाज के जादूगर हैं मुंबई महानगर की ओर रुख करना था उन्होंने कहा मां-बाप परिवार और फिर अपना टैलेंट अपने गांव अपने दोस्तों के काम आए वह ज्यादा बेहतर है इसीलिए मैं मुंबई चकाचौंध की ओर रुख नहीं कर ।आप सब अपने लोगों के बीच रहकर अपनी आजीविका चलाने के साथ दोस्तों की थोड़ी बहुत सेवा भी कर लेता हूं। कुदरत ने उन्हें आवाज के साथ इतनी सलाहियत से नवाजा है कि उद्योगपति डॉक्टर व्यापारी और समाज के लोग उनसे राय मशवरा लेकर अपने कामकाज करते हैं यह एक बड़ी उपलब्धि है। अनेक लोगों के लिए वह पारस का काम करते हैं या यूं कहो कि विधि सलाहकार हैं हमारी दुआएं शुभकामनाएं दिली मुबारकबाद इस युवा हर दिल अजीज सजा उद्दीन सज्जू खान को स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें खुश रहें कुदरत इनकी हर मुराद पूरी करें और इसी तरह यह गंगा जमुना तहजीब कायम रखें और लोग और युवा पीढ़ी इनके आचार विचार का अनुसरण कर एकता कायम रखें।