Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विजय चौहान रिपोर्टर

इंतजार खत्म ….. सुपर स्पेशलिटी में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू
एक सप्ताह में चार सफल आॅपरेशन,सभी पूरी तरह स्वस्थ्य
इंदौर। कोरोडों की लागत से बने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब दिल के आॅपरेशन शुरू हो गए हैं। लम्बे इतंजार के बाद एक सप्ताह में यहां 4 मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है, जिसमें सभी आॅपरेशन सफल हुए हैं। इंदौर संभाग के सरकारी अस्पताल में यह पहला अवसर है जब ओपन हार्ट सर्जरी निशुल्क हुई है।
एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ.संजय दीक्षित, नोडल अधिकारी डॉ.एडी भटनागर और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चारों ओपन हार्ट सर्जरी व दिल के आपरेशन सफल हुए है। अभी 5 मरीज और ओपन हार्ट सर्जरी के इंतजार में हैं जिनका जल्द ही आॅपरेशन किया जाएगा। बताया गया कि निजी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी में ढाई से तीन लाख का खर्चा आता है लेकिन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती चारों मरीज का आयुष्मान कार्ड था, जिसके चलते चारों आॅपरेशन निशुल्क हुए हैं। सभी मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी में 5 से 6 घंटे डॉक्टरों की टीम लगे रहे तब जाकर इन्हें नई जिंदगी मिल पाई।
बता दें सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 55 वर्षीय आशा नमक महिला का आॅपरेशन किया गया। जिसका दिल का वॉल्व खराब था और उसका रिप्लेसमेंट किया गया। यहीं से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी की शुरुआत हुई। इसी तरह 50 वर्ष बाबू का वॉल्व रिप्लेसमेंट किया गया। दारा सिंह नामक व्यक्ति की बाईपास सर्जरी की गई ,इनके दिल की रक्त वाहिनी में तीन जगह पूरी तरह ब्लॉकेज थे , जिनका ओपन हार्ट सर्जरी की गई। वहीं एक 16 साल की लड़की शिवानी को जन्मजात दिल में छेद था । परीक्षण के बाद शिवानी का भी ओपन हार्ट सर्जरी की गई। इस तरह एक सप्ताह में चार मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी की हुई। चारों ही मरीज अब स्वस्थ्य है।
एमवाय हॉस्पिटल में लगती है ओपीडी
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार से पहले मरीजों का प्ररिक्षण एमवाय अस्पताल की ओपीडी में होता है। जब यह तय होता है कि दिल की बीमारी है तो उसे सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया जाता है।
आयुष्मान कार्ड से सभी आपरेशन निशुल्क
भारत सरकार ने गरीबों के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था की है, जिसके चलते 5 लाख रुपए तक उपचार निशुल्क होता है।
यह है डॉक्टरों की टीम
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जिन डॉक्टरों की टीम ने चारों सफल आॅपरेशन किए हैं उसमें कार्डियक विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) डॉ. सुमितप्रताप सिंह, डॉक्टर हेमंत नामदेव, डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. पीयूष गुप्ता,सीनियर रेजिडेंट डॉ. सचिन शिंदे, डॉ.अंकित जोशी, एनेएसथीसिया के डॉ. मुनीर अहमद खान, डॉक्टर निमिष जैन व सहयोगी के रुप में डॉ.सुरुचि सिकरवार और डॉ. अंकिता निगम शामिल रहे।