
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी के लिए मंडप बुक करने के बाद वेंडर को जैसे ही पता चला कि बुकिंग करने वाले वाल्मीकि (दलित) हैं उन्होंने बुकिंग कैंसिल कर दी.
दरअसल मेरठ नगर निगम में सफाई कर्मचारी जयदीप ने अपनी बहन पिंकी की शादी के लिए एक मंडप बुक किया था. इस मंडप की बुकिंग हापुड़ रोड पर गोल्डन फार्म हाउस में हुई थी. इसके लिए जयदीप ने 10 हजार रुपये एडवांस भी दिया था. जयदीप की बहन की शादी 9 अप्रैल को तय है.
आरोप है की बुधवार शाम को जयदीप के पास गोल्डन फार्म हाउस के मैनेजर रईस का फोन आया. मैनेजर ने कथित तौर पर वाल्मीकि (दलित) होने की वजह से जयदीप की बुकिंग कैंसिल कर दी. उसे मैनेजर की तरफ से कहा गया कि दूसरी जगह व्यवस्था कर लो.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…