राजोद – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संजीवनी अभियान के तहत पौधारोपण किया ।
गौरतलब हैं की कोरोना महामारी के तहत जिस प्रकार जनमानस ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे थे । इस प्रकार की स्थिति को देखते हुए आज वृक्ष लगाने की आवश्यकता अधिक है। वृक्ष हमे जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते है , जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है।
पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी तहत विद्यार्थी परिषद ने संजीवनी अभियान के तहत वैक्सीनेशन सेंटर पर पौधारोपण किया। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू , नगर अध्यक्ष शुभांकर बग्गड़ , नगर मंत्री अर्जुन मदारिया, हरीश मदारियां , अर्जुन पोपंडिया, अमन कावलिया, प्रदीप पटेल , शिवम राठौड़ , तेजस अटोलिया, राजेश नायमां, भानु मेहता , नवीन पटेल, ईश्वर बग्गड़ , सागर सोलंकी , पुनीत दईया ,नारायण कांकर ,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
जानकारी मीडिया प्रभारी आशुतोष सरा ने दी।
राजगढ़ से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट मे पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन – विधायक ग्रेवाल*
परियोजना क्रियान्वयन इकाई इंदौर अंतर्गत जल संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया जल महोत्सव कार्यक्रम*
महिला ने दशा माता का रखा व्रत की पीपल की पुजा अर्चना सुख समृद्धि की कामना *