Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही ,स्लीमनाबाद पुलिस ने पत्थर से लदे ट्रक से पकड़ा 20 लाख रूपये कीमती गांजा,साथ ही स्कॉर्पियों वाहन से 8 आरोपियो को भी किया गिरफ्तार
कटनी न्यूज 24*7 इंडिया , नवागत कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के चलते बड़ी सफलता हाथ लगी है स्लीमनाबाद पुलिस नें उमरिया पान रोड से आ रहे भारी वाहन ट्रक जो असाटी पैलेस के सामने रोका जो आंध्रप्रदेश से गुड़गॉव जा रहा था पत्थर से लदे ट्रक क्रमांक एम पी 09 एच एच 8378 को जब रोका तो उसमें से पत्थरों के बीच 5 बोरीयों से लगभग 125 किलो गांजा जब्त किया जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है साथ ही स्कॉर्पियों वाहन क्रंमांक यू पी 95 एल 8786 से भाग रहे 8 आरोपियों को भी पकड़ा जिसमें हारुन मंसूरी उम्र 35 निवासी अलीपुरा जिला छतरपुर,उत्तम अहिरवार उम्र 31 थाना पुरा जिला महोबा,मुईन काजी उम्र 34 बर्ष सियाओरी जिला झांसी दिनेश गुप्ता उम्र 40 बर्ष जिला महोबा,ईरशाद खान उम्र 57 बर्ष जिला महोबा जितेन्द्र अवस्थी उम्र 35 बर्ष जिला महोबा शिवकुमार यादव जिला छतरपुर,सोनू राय उम्र 30 बर्ष जिला छतरपुर है ।आरोपियों का कृत्य 8/20एन डी पी एस के अंतर्गत घटित करना पाये जाने पर अपराध क्र 204/2 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है एवं सभी आरोपियों के आपराधिक रिकार्डों तो भी खंगाला जा रहा है।पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के मार्गदर्शन मे उपनिरी. नीरज दुबे, सउनि0 संतोष सिंह, प्र0आर0 434 अविनाश मिश्रा, 151 अजीत, 699 अंजनी मिश्रा, 330 सुशील पाण्डेय, आर.138 सोने सिंह ,05 बृजेश सिंह ,सायबर सेल टीम निरीक्षक संजय दुबे , उपनिरी उदयभान मिश्रा ,दुर्गेश तिवारी ,रोही ज्योतिषी, प्र.आर. प्रंशात विश्वकर्मा , आर.अमित श्रीपाल ,पीतम मार्को की अहम भूमिका रही । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने हेतु आश्वस्त किया गया ।