शकील खान रिपोर्टर

संविधान के शिल्पकार सामाजिक न्याय प्रिय भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, परख साहित्य मंच, अखिल निमाड़ लोक परिषद, कौमी एकता कमेटी प्रेस क्लब बाकानेर द्वारा नगर के युवा समाजसेवी सावन गोयल, सोनू गोयल द्वारा किए जा रहे जनहित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुष्पमाला श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सेन ने कहा डॉक्टर अंबेडकर जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें जो न्याय प्रिय है। और जीवन में सब के साथ न्याय करें।इस अवसर पर राकेश चौहान मोहम्मद कासिम खत्री उपस्थित थे। नगर में निकली विशाल रैली पर ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। संचालन स्पार्क बबलू ने किया। आभार सैयद रिजवान अली का माना।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप