Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भोपाल मनावर:-  जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धार-महू लोकसभा के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को बीते दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में खरगोन जिले का प्रभारी मनोनीत किया।

ज्ञात हो कि श्री राजूखेड़ी जिले के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ पूर्व में कांग्रेस शासन में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए थे, खरगोन जिले का प्रभारी नियुक्त करके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

श्री राजूखेड़ी आदिवासीयों के मसीहा के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं, साथ ही हर समाज में भी वह अच्छी पकड़ रखते है। उन्होंने राजनीतिक शुरुआती दौर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा जैसे चुनाव जीतकर क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत पकड़ बनाई थी और केंद्र से जुड़कर कई वर्षों तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी थी। श्री राजूखेड़ी शांत स्वभाव के अनुभवी व मददगार व्यक्ति हैं। श्री राजूखेड़ी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है, जिनका लंबा कार्यकाल पार्टी में अपनी सेवाएं देते हुए बीत गया।

सूत्रों की माने तो वह पिछले लोकसभा चुनाव में धार-महू सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में असली हकदार थे, लेकिन चापलूसी राजनीतिक चक्रव्यू के कारण उनका टिकट नही मिला, जिसका खामियाजा सीट हार कर पार्टी को भुगतना पड़ा। और पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया था जिसे ना तो कोई क्षेत्र बराबर जानता था, बल्कि हाल ही में वह प्रत्याशी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।

पार्टी के द्वारा नई जिम्मेदारी देने के अवसर पर क्षेत्र वासियों में हर्ष है तथा नियुक्ति पत्र सार्वजनिक होने के बाद विक्की पंडित, संजय भाटी, सुनील स्टार सहित सभी प्रशंसको व कार्यकर्तायों ने श्री राजूखेड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

News24x7india

इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा