Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे एक सट्टेबाज को कोतवाली क्षेत्र के गीता कालोनी सेे पकड़ा

🔴 *पकड़े गये सटोरिया से 9820 रुपये नगद, एक मोबाइल तथा एक एक्टिवा को किया जप्त। सटोरिया से मिला लगभग दो लाख का हिसाब-किताब।

🔴 आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाजों के खिलाफ थाना कोतवाली में 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 25.04.2023 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 25.04.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गीता कॉलोनी में एक व्यक्ति लाल कलर की एक्टिवा पर बैठकर मोबाइल पर गुजरात एवं मुम्बई के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा हं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे, एवं डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दामोदर गुप्ता के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान गीता कालोनी में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहंुचकर देखा तो वहां एक व्यक्ति लाल रंग की एक्टिवा लिए हुए मोबाइल चला रहा था, पुलिस को देख कर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम के द्वारा उसको मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होने स्वयं को डीबी सिटी ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये सटोरिया से जब आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा जब उसके मोबाइल चेक किये गया तो उसमें गुजरात एवं मुम्बई के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाना पाया गया एवं उनके पास मिले मोबाइल में आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए अलग-अलग नाम से दो आईडी 1 एक्स एवं 365 गोल्ड खुली हुई पाई गई। पकड़े गये सटोरिया के द्वारा लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया तथा उनके लगभग 25 क्लाइंट ऑनलाईन खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 9820 रुपये नगद, एक मोबाइल तथा एक एक्टिवा मिली जिसेे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये सटोरियों से मिले मोबाइलों को चेक करने पर उसमें लगभग दो लाख रूपये का हिसाब-किताब भी मिला। पकड़े गये सटोरियों से उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछने पर उन्होनें बताया कि हुरावली मुरार एवं रोशनी घर के पास रहने वाले दो खाईबाज द्वारा उन्हे ऑनलाईन सट्टा खिलाने के लिये आईडी उपलब्ध कराई जाती है। उक्त पकड़े गये सटोरियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व दोनों खाईबाजों के खिलाफ 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- 9820 रुपये नगद, एक मोबाइल वीवो कंपनी तथा एक एक्टिवा कुल मशरूका लगभग 84 हजार 820 रूपये।

मुख्य भूमिका:- क्राईम ब्रांच टीम- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू सिंह, आर. गौरव आर्य, अरुण पवैया, अनिल मौर्य, रामवीर सिंह, राखी वैश्य
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी कोतवाली निरी. दामोदर गुप्ता, सउनि अरुण तोमर, प्र.आर. रामवीर गुर्जर।