Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

मनावर धार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर द्वारा जनपद पंचायत में आदि गुरु शंकराचार्य जी जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन प्रातः 10:30 बजे किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम आदि गुरु शंकराचार्य जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजा पाठक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशेष अतिथि अलका जी पंडित के द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी जन अभियान परिषद टीम को आदि गुरु शंकराचार्य जी द्वारा बताएं सदमार्ग पर चलने और उनके अच्छे विचारों को अपने जीवन में उतारने की बात कही मुख्य वक्ता फुल सिंह जी नर्गेस अखिल भारतीय गायत्री परिवार मनावर ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए हैं वास्तविक जीवन में हमें कैसे जीना चाहिए सद मार्ग पर कैसे चलना चाहिए एक दूसरे की मदद कैसे करना चाहिए आदि आने विषयों पर चर्चा की गई जन अभियान परिषद को अपने मुखारविंद से बहुत ही सरल भाषा में समझाइश दी गई सहायक शिक्षक मुकेश जी मेहता के द्वारा जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं को किस प्रकार धार्मिकता के साथ-साथ कार्य करना है जमीन से जुड़ी बातें मेहता जी ने कही व्याख्यानमाला मे अपने विचार आदिगुरु शंकराचार्य जी पर व्यक्त करते हुए कहा कि भारत भूमि को एकसूत्र में पीरोने का कार्य आदि गुरू के कारण ही सम्भव हो सका। जिससे भारत अनेकता एकता, सनातन संस्कृति को अपनाकर खुशहाली के साथ सम्पूर्ण देशवासी अपना जीवन यापन कर हुवे उनके सिद्धांतों पर चलते आए हैं। व्याख्यानमाला में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक दयाराम जी मुवेल ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आदि गुरु शंकराचार्य जी ने चार चार मठों की स्थापना की। कार्यक्रम में कुलदीप जी पंड्या साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों प्रस्फुटन समिति सीएमसीएलडीपी छात्र,मेंटर्स,नवांकुर संस्थाएं। उपस्थित थे। मनावर से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर