राहुल राठोड़ रिपोर्टर


राजोद।। धाकड समाज निशुल्क सामुहिक विवाह समीती बारह गांव क्षेत्र की बैठक समीप के ग्राम पटोलिया मे शंभुलाल मुकाती के निवास पर हुई। सचिव सोहन मेहता ने बताया कि विवाह का आयोजन ग्राम निपावली मे दिनांक 3 मई होगा बैठक मे वर वधु के परिवार जन को टीप का वितरण कि गई 29 जोडे परिणय सुत्र मे बधेगे । विवाह संस्कार गायत्री परिवार द्वारा करवाया जाएगा।विवाह आयोजन को लेकर समाज के बंधुओं मे खासा उत्साह बना हुआ है।विवाह समीती द्वारा समीतियों के माध्यम से दायित्व सोपे गए है।विवाह समारोह में धार ,रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, सहित राजस्थान के समाज जन शामिल होगे।
टीप वितरण अवसर पर पत्रिका का विमोचन व वितरण किया गया। समाज के डाँपीएल पोपंडिया,मांगीलाल पटेल, गोवर्धन पटेल, नंदराम काकर,रामेश्वर वाकथरिया,सीताराम धनोलिया,रामरतन पटेल, मांगीलाल पोपंडिया, गोवर्धन बग्गड, दिनेश बग्गड, सहित बडी संख्या में समाज जन मोजुद थे।
फोटो केप्शन राजोद।समीप ग्राम पटोलिया मे टीप वितरण मे शामिल धाकड समाज बंधु

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है