
मध्य प्रदेश के धार जिले में सरदारपुर तहसील के आदिवासी अंचल क्षेत्र ग्राम जलोख्या में शादी समारोह में डांस के दौरान एक फौजी ने अपने मुंह में ही रॉकेट रखकर जला लिया, जिसमें अचानक ब्लास्ट हो गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मंगलवार को इंदौर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाने के साथ जांच शुरू की गई.
घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां अचानक गम में बदल गई. जानकारी के अनुसार अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम जलोख्या निवासी 35 साल के निर्भय सिंह भारतीय सेना में नौकरी करते थे और जम्मू-कश्मीर में पदस्थ थे. जहां से एक महीने की छुट्टी लेकर परिवार के पास 2 अप्रैल को धार आए थे. गांव में ही शादी समारोह में पटाखा जलाने के दौरान हादसा हो गया.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप