
ग़ाज़ियाबाद में बीती 24 तारीख़ को नोमान और अब्दुल
रशिद ने अपने पड़ोसी के घर में घुस के उसके Pitbull को मार मार के अधमरा कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों ने कुत्ते पर काटने का आरोप लगाया और लाठी डंडा लेकर पड़ोसी के घर में गुस गए। घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे कुत्ते को युवकों ने लाठी से मारना शुरु कर दिया। आरोपियों ने लाठी से मार मार कर पुटबुल का जबड़ा तोड़ दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे कुत्ता पिटबुल एक चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा है। इस वारदात का वीडियो आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ
केस दर्ज कर लिया है। आनन फानन में लहूलुहान कुत्ते को असपताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते का जबड़ा कई जगह से टूट गया है। कुत्ते के मालिकों के मुताबिक Pitbull के जबड़े का ऑपरेशन किया गया है। इस ऑपरेशन में करीब 55 हजार रुपये का खर्च आया है।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप