Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन =सागर
दिनांक 29=04=23

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

स्लंग = 1-जाति के नाम पर समाज को अलग अलग करने का प्रयास किया जा रहा है :- संध्या शुक्ला
2- राजनीतिक दल जातिवाद छुआछूत पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं
3- समाज में खुलेआम हो रहा नशे का व्यापार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अपराधों का मूल कारण है

बंडा:- भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वधान में ग्राम घोघरा तहसील बंडा जिला सागर में 24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन किया गया जिसमें हजारों हजारों की संख्या में मां के भक्त उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रिय मुख्यसचिव आशीष शुक्ला उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को नशे,मांस से मुक्त चरित्रवान बनाना है चेतनावान मनुष्य बनने का प्रयास करें शक्तिपुत्र महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जुड़कर अपना और समाज का कल्याण करें इसी में सभी का हित छुपा हुआ है। यदि आपके जीवन में यदि कोई कठिनाई कोई समस्या या किसी बीमारियों से ग्रसित हैं तो यह हमारे पूर्व के कर्म पर आधारित होते हैं आज जो समस्या आपके जीवन में आ रही है वह आपके कर्म पर आधारित है भगवान श्री राम,श्री कृष्ण ने भी कहा है कि वर्तमान में जो आप भोग रहे हैं वह आपका पूर्व का कर्म है इसलिए जो हो गया सो हो गया वर्तमान में अच्छे कर्म करने की आवश्यकता है क्योंकि इसका फल आपको भविष्य में मिलेगा जहां देखो समाज में धन कमाने की होड़ लगी हुई है आप धन कमाए लेकिन धर्म का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए धर्म विहीन व्यक्ति का पतन सुनिश्चित है आज आपने और हमने देखा है कि लाखों लाखों रुपए लेकर पर्चा बना कर आपका भविष्य बताने का दावा करते हैं हमने ऐसे धर्मगुरु भी देखे हैं तो धर्म का चोला पहनकर समाज में अधर्म फैला रहे हैं चमत्कार का ढोंग रच रहे हैं आडंबर फैला रहे हैं ऐसे लोग केवल समाज का पतन कर रहे है।
जाति के नाम पर समाज को अलग अलग करने का प्रयास किया जा रहा है राजनीतिक दल जातिवाद छुआछूत पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं जातिवाद अंग्रेजों की नीति थी वर्तमान सरकार और पूर्व सरकारें केवल इसी नीति पर ही कार्य कर रहे हैं समाज को जाति के आधार पर बांट दिया गया है ऐसे लोगों से सतर्क रहें भाजपा और कांग्रेस के बाद यदि कोई सबसे बड़ी पार्टी है तीसरे विकल्प के रूप में वह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी है हमने भाजपा और कांग्रेस दोनों को देखा आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश की दशा वैसे की वैसी ही है।
यदि इन्हें समाज में परिवर्तन डालना होता तो यह परिवर्तन कब का डाल दीजिए होते यू समाज का शोषण नही होता समाज में खुलेआम नशे का व्यापार हो रहा है खुलेआम महिलाओं पर अपराध हो रहे हैं मांस का भक्षण हो रहा है जगह-जगह अवैध शराब का विक्रय हो रहा है फिर हम इनसे क्या उम्मीद रखे।
आशीष शुक्ला केंद्रीय मुख्य सचिव जी ने अपने संबोधन में सभी जनमानस का आवाहन किया की भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा चलाए से नशामुक्त,मांसाहार मुक्त, चरित्रवान चेतना,भय,भूंख, भ्रष्टाचार से मुक्त समाज के निर्माण के लिए सहयोगी बने।
कार्यक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी गण टीम प्रमुख एवं क्षेत्र का जनमानस उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा ने किया एवं आभार निरन सिंह लोधी जिलाध्यक्ष ने किया।