पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी (29 अप्रैल )- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ऑनलाईन प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस दिन रविवार का अवकाश होने के बाद भी आवेदन पत्र भरे जाएंगे। ऑनलाईन आवेदनों के आधार पर एक मई को संभावित पात्र हितग्राहियों अनन्तिम सूची का प्रकाशन पोर्टल एवं एप पर किया जायेगा। प्रकाशित सूची में दर्ज हितग्राहियों की पात्रता पर एक मई से 15 मई तक पोर्टल या ऐप के माध्यम से आम लोगो द्वारा आपत्ति प्राप्त की जायेगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए निर्मित पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in और एप CMLadli Bahna पर प्रकाशित सूची के संबंध मे आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।

More Stories
सिर्फ एक दिवस शेष , राहगीरी डे का भव्य आयोजन सुभाष चौक में रविवार को स्वच्छ सर्वेक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने निगम प्रशासन की अनूठी पहल स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ शहर की अवधारणा पर समर्पित होगा राहगीरी डे
बोरवेल खनन के नाम पर फर्जी पत्रकारों की उगाही, 15–30 हजार की वसूली—पुलिस तक पहुंचीं शिकायतें
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*